diwali horizontal

बहराइच के ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

0 53

बहराइच के ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर जनपद बहराइच के ग्राम नसरापुर के प्रधान अभय प्रताप सिंह ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में आयोजित हुआ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभय प्रताप सिंह का पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने अभय प्रताप सिंह को कांग्रेस की तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड प्रदान कर विधिवत पार्टी में शामिल किया।नितिन शर्मा ने इस अवसर पर उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने नए सदस्य का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.