diwali horizontal

मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान खत्म,CM के बूथ पर खराब हुई EVM

0 106

इजोल: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हो गई। अब वो ही लोग वोट डाल पा रहे हैं, जो पोलिंग बूथ के अंदर आ गए थे। राज्य में दोपहर 3 बजे तक करीब 67.97% मतदान हो चुका है। राजधानी आइजोल में अब तक 47.55% वोटिंग हो चुकी है। सेरछिप में सबसे ज्यादा 60.37% मतदान हुआ।

गवर्नर हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल साउथ में सुबह 8:15 बजे वोटिंग की। मुख्यमंत्री जोरमथंगा सुबह 7 बजे के करीब वोट डालने आए थे, लेकिन EVM मशीन में खराबी के चलते लौट गए। चार घंटे बाद वापस आकर उन्होंने वोट डाला।

वहीं, मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष लालसावता ने दावा किया कि मिजोरम में हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हम 22 सीट जीतने जा रहे हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के कार्यकारी अध्यक्ष और आइजोल नॉर्थ-III से पार्टी के उम्मीदवार के सपडांगा ने भी अपना वोट डाला।

 

 

नूर हसन रिजवी (अजहर रिज़वी)

सिटीजन वॉयस, संवाददाता,

लखनऊ

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.