diwali horizontal

निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बीकेटी पुलिस की कार्रवाई

0 51

निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बीकेटी पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त मोहन पुत्र चेते उर्फ चेतराम निवासी ग्राम जमौली, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर (उम्र 27 वर्ष) है, जो बीते 31 मई की रात को चोरी की वारदात के बाद से फरार था। उसे पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर चंद्रिका देवी मोड़, लखनऊ-सीतापुर हाईवे से धर दबोचा।बताया गया कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों अनिल कुमार और शोभित कुमार के साथ मिलकर बख्शी का तालाब क्षेत्र के नवीकोट नंदना मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान से कब्जा, कील, बिजली वायर और अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर रहा था। दोनों साथी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे और अब मुख्य फरार अभियुक्त भी पुलिस की पकड़ में आ गया है।पूछताछ में मोहन ने बताया कि वह बेरोजगार है और पैसों की तंगी के चलते छोटी-मोटी चोरियां करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि 31 मई की रात को चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद जब उसके साथी 2 जून को सामान ई-रिक्शा में लादकर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था जबकि वह मौके से भाग निकला था।इस मामले में थाना बीकेटी में पहले से ही अभियोग पंजीकृत है। चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा के अलावा भारी मात्रा में वायर, कब्जा, कील, हथौड़ा व पिलास जैसी सामग्री बरामद की जा चुकी है।गिरफ्तार अभियुक्त मोहन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना अलीगंज, लखनऊ में मु0अ0सं0 126/2021 धारा 392/411 भादवि के तहत भी मुकदमा दर्ज है।बीकेटी पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार और आरक्षी अम्ब्रीष सिंह शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अन्य वारदातों में भी संलिप्त रहा है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.