diwali horizontal

HORMUZ के बादशाह हम!

0 34

HORMUZ के बादशाह हम!

IRAN :दुनिया की सबसे खतरनाक समुद्री नसों में गिने जाने वाले Strait of Hormuz पर अब ऐसा भूचाल खड़ा हो गया है जिसने पूरी दुनिया की सांसें रोक दी हैं। ईरान ने खुलकर ऐलान कर दिया है — “Hormuz के बादशाह हम हैं!” और इस एक बयान ने अमेरिका से लेकर यूरोप तक हड़कंप मचा दिया है।

दरअसल, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने संकेत दिए हैं कि अगर उस पर दबाव बढ़ाया गया, तो वह Hormuz Strait को बंद करने जैसे बड़े कदम उठा सकता है। यही वो रास्ता है जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है, और अगर यहां एक दिन भी रुकावट आती है तो पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम आग पकड़ सकते हैं। दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने भी बेहद आक्रामक अंदाज में चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने “गलत कदम” उठाया, तो जवाब ऐसा होगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। ट्रम्प की इस धमकी के बाद अब जो ceasefire कुछ दिनों से किसी तरह life support पर टिका हुआ था, वह भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

इजराइल और ईरान के बीच पहले से चल रही तनातनी अब खुली शक्ति प्रदर्शन में बदलती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोतों की हलचल बढ़ गई है, जबकि ईरान ने अपनी मिसाइल यूनिट्स और नौसेना को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। तेल बाजार में डर साफ दिखाई देने लगा है, निवेशकों में बेचैनी है और दुनिया को डर सता रहा है कि कहीं यह टकराव सीधे विश्व युद्ध जैसी स्थिति में न बदल जाए। सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या ईरान सच में Hormuz बंद करेगा? अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ मिडिल ईस्ट नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। फिलहाल ceasefire की सांसें उखड़ती नजर आ रही हैं और दुनिया की नजरें अब Hormuz की लहरों पर टिकी हैं, जहां से आने वाले कुछ घंटे इतिहास बदल सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.