diwali horizontal

कोविड प्रोटोकॉल के साथ 18 जिलों में आज से अपना नामांकन करेंगे दाखिल,पहले चरण का मतदान 15 को

0 165

उत्तर प्रदेश : में गांव की सरकार चुने जाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा।जिसके लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले 18 जिलों के प्रत्याशी आज से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।कोविड प्रोटोकॉल के साथ नामांकन प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी।सभी 18 जिलों में ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य सुबह आठ बजे से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं।नामांकन शाम पांच बजे तक चलेगा।प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए 18 जिलों में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है।नामांकन की प्रक्रिया रविवार को चलेगी।रविवार को शाम पांच बजे तक पर्चे भरने का काम चलेगा।दोनों दिन 18 जिलों के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.