diwali horizontal

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप!

0 104

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप!

(सिटीजन वॉयस: रायबरेली संवाददाता:महताब खान)

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के कमालपुर बड़ेला निवासी सौरभ कुमार ने बी केयर हॉस्पिटल प्रगतिपुरम की डॉक्टर गौसिया खान पर पत्नी की

 

मौत का आरोप लगाया है। सौरभ के अनुसार, 6 अक्टूबर को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी पूनम भारती को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। नर्सों ने ही डिलीवरी कराई। नवजात पुत्र स्वस्थ हुआ,

 

पर पत्नी की हालत बिगड़ती चली गई। बार-बार डॉक्टर को बुलाने के बावजूद वह नहीं आईं और नर्सों ने इंजेक्शन लगाकर मामला संभालने की कोशिश की, पर कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः पूनम की मौत हो गई। सौरभ का कहना है कि पत्नी की मौत के दो घंटे बाद डॉक्टर गौसिया और उनके पति अब्दुल कय्यूम अस्पताल पहुंचे और परिजनों से अभद्रता की।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से हुई मौत की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.