diwali horizontal

त्योहारों पर बड़े पर्दे पर छाई ‘नई नवेली’, यामी गौतम धर की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर आज हुई रिलीज़

0 42

लखनऊ : त्योहारों के इस खास मौसम में लखनऊवासियों के लिए सिनेमाघरों में जश्न का एक और कारण आ गया है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो प्रोडक्शंस की नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ आज से देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। दशहरे के इस त्योहारी वीकेंड पर यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आई है।

​फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम धर मेरठ के एक अनोखे और मस्तमौला ‘अवस्थी परिवार’ की कहानी लेकर बड़े पर्दे पर उतरी हैं। इस फिल्म में कॉमेडी, शानदार फैंटेसी, बेहतरीन संगीत और ढेर सारी मस्ती का अनोखा संगम देखने को मिलता है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं, जबकि इसका जादुई संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

​‘नई नवेली’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घर के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, यानी परिवार के हर सदस्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म के दृश्य काफी भव्य हैं और इसकी कहानी में हंसी-मज़ाक के साथ-साथ कई यादगार पल भी पिरोए गए हैं। हालांकि, जब दर्शकों को यह लगने लगेगा कि वे अवस्थी परिवार को अच्छी तरह समझ चुके हैं, तब कहानी में एक ऐसा चौंकाने वाला ट्विस्ट आता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

​अगर आप इस त्योहारी वीकेंड पर परिवार के साथ किसी बेहतरीन आउटिंग की तलाश में हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक शानदार विकल्प है। तो देर किस बात की? अपने परिवार और दोस्तों को साथ लाइए, शाम का प्लान बनाइए और अभी अपने नजदीकी सिनेमाघर में टिकट बुक करके इस शानदार पारिवारिक मनोरंजन का आनंद लीजिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.