diwali horizontal

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहे युवक की हुई मौत

0 113

उन्नाव : कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर स्थित ग्राम बेरियागाड़ा मोड़ पर बेकाबू अज्ञात वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे 25 वर्षीय युवक के जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचा फुफेरा भाई आनन फानन निजी वाहन से घायल को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर सगौड़ा निवासी सूबेदार का पुत्र विष्णु नारायण गुरुवार की शाम अपनी बीमार बुआ धन्नो को देखने थाना फतेहपुर 84 अंतर्गत ग्राम कटरी गदनपुर आहार के मजरा धन्नापुरवा गया था। वह देर रात पैदल वापस घर लौट रहा था। तभी बिल्हौर मार्ग पर स्थित ग्राम बेरियागाड़ा मोड़ पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ही उसने हादसे की सूचना अपनी बुआ के लड़के को दी तब बुआ का लड़का विनोद घटनास्थल पर जा पहुंचा और घायल को निजी वाहन से यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इकलौते पुत्र की अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों तथा गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां का अरसा पूर्व देहांत हो चुका है। जबकि उर्मिला और प्रियांशी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। सूचना मिलते ही पिता सूबेदार तथा अन्य परिजन अस्पताल आ पहुंचे। इकलौते बेटे का शव देखकर पिता सूबेदार दहाड़े मार कर रोने लगा। पिता विलाप कर रहा था कि नियति ने आज उसकी बुढ़ापे लाठी छीन ली। अब वह किसके सहारे जिएगा। सूचना पर ससुराल से आई दोनों बहने अपने इकलौते भाई का शव देख कर बदहवास हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.