diwali horizontal

चोरों ने रात के अंधेरे में कीमती सागौन के पेड़ को काटकर रफूचक्कर हो गए

0 234

उन्नाव : चोरो के द्वारा रात के अँधेरे मे कीमती सागौन के पेडो को बाग से काट कर उठा ले गये। परिजनो ने तडके देखा तो बाग से पेड गायब मिले। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परन्तु अभी पुलिस के हाथ खाली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर अजिगाव निवासी गिरीश शंकर शुक्ला पुत्र महावीर शुक्ला के बाग मे सागौन के बेस कीमती पेड खडे हुए थे।

जिसकी कीमत लगभग लाखो रूपये है। जिसमे से चार पेड अज्ञात चोरो ने रात्रि के अधेरे मे काट कर उठा ले गये। और उसमे एक नीम का पेड काट रहे थे। लेकिन आहट पाकर अज्ञात चोर बाग मे कटे नीम के पेड को छोड कर मौके से भाग भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परीजनो ने देखा तो बाग मे चार सागौन पेड गायब मिले। जिसकी सूचना पर पुलिस को लिखित तहरीर अज्ञात चोरो के खिलाफ देकर कार्रवाई करने की माग की है। किन्तु क्षेत्र मे इस तरह से पेडों के चोरो के द्वारा कटाने जाने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। और स्थानीय क्षेत्र की पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.