diwali horizontal

आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार और सेना के साथ है विपक्ष: प्रमोद तिवारी राज्यसभा सदस्य बोले— पहलगाम हमले के दोषियों को चुन-चुनकर किया जाए नेस्तनाबूद, कांग्रेस सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ी

0 112

आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार और सेना के साथ है विपक्ष: प्रमोद तिवारी
राज्यसभा सदस्य बोले— पहलगाम हमले के दोषियों को चुन-चुनकर किया जाए नेस्तनाबूद, कांग्रेस सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ी

लखनऊ: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कांग्रेस और समूचा विपक्ष भारतीय सेना और सरकार के हर निर्णय के साथ खड़ा है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस अमानवीय घटना में शामिल एक-एक आतंकी को चुन-चुन कर जमींदोज करने के लिए विपक्ष एकजुट होकर सेना और सरकार के हर कदम का समर्थन करता रहेगा।प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश और कांग्रेस को सेना की कार्यशैली और समर्पण पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी और सर्वदलीय बैठक में भी पार्टी ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई का मजबूती से समर्थन किया है।राज्यसभा सदस्य ने कहा कि आतंकवाद और उसे प्रश्रय देने वाली हर ताकत को कुचलने के लिए विपक्ष न सिर्फ तैयार है, बल्कि सरकार व सेना के हर निर्णायक कदम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम समूचे देश का समर्थन प्राप्त कर रहा है।प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी साफ तौर पर आतंकियों के सफाये के लिए सेना व सरकार को समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस आतंकवादियों द्वारा निर्दोषों को दी गई पीड़ा को गंभीरता से महसूस करती है और पहलगाम की घटना में मारे गए बेगुनाह पर्यटकों के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए सेना के हर कदम के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.