diwali horizontal

शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

0 102

 

बछरावां,रायबरेली।बछरावां के बिशुनपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय में नव वर्ष में क्षेत्र में अध्यापकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी का फूल माला लेकर स्वागत सम्मान तथा बधाई दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक शिक्षा के प्रसार के द्वारा समाज के एक सुनहरे भविष्य की नींव रखते हैं, शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन बखूबी करना चाहिए। जैसा कि अपने बेटों के साथ पिता कर्तव्य निभाता है, वैसे ही शिक्षकों को अपने छात्रों को बेटों की तरह मानते हुए कर्तव्य निभाने चाहिए।
स्वागत के इस मौके पर कार्यालय सहायक देशराज सिंह, विकास श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार मौर्या को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा उपस्थित शिक्षकों में मुकुट बिहारी मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, चंद्रप्रकाश सिंह, अमन शुक्ला, अविरल शुक्ला, अवधेश सिंह शांत कुमार सिंह, राजाराम आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.