diwali horizontal

महाविद्यालय में किया गया आरोग्य वाटिका का उद्घाटन

0 271

लखनऊ : नवयुग कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण समिति ने महाविद्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर आरोग्य वाटिका का प्राचार्या प्रो.मंजुला उपाध्याय द्वारा उदघाटन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विभागों की शिक्षिकाओं ने विभिन्न उपयोगी पौधों जिनमें तुलसी,एलोवेरा, अश्वगंधा,आवंला, जीनिया, कनेर, लिली, गुड़हल और चांदनी आदि का रोपण किया।

जिससे भविष्य में छात्राएं इन उपयोगी पौधों को जान सकें तथा इससे फायदा उठे सकें। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य जिनमें डॉ. मंजुला यादव, डॉ.सरिता कनौजिया, डॉ. सरोज रानी ,डॉ. चंदन मौर्य उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.