diwali horizontal

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता : चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें बरामद

0 133

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता : चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-पूर्वी क्षेत्र में थाना गोमतीनगर पुलिस और क्राइम टीम लखनऊ ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद कारों में एक मारुति इग्निस और दूसरी मारुति स्विफ्ट डिजायर शामिल है।घटना से संबंधित मामला थाना गोमतीनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0481/2025 धारा 303(2) बीएनएस से जुड़ा है। यह मुकदमा वादी राजू कुमार निवासी इंदिरानगर की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने बताया था कि उनकी गाड़ी अम्बेडकर पार्क के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस घटना की जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में की जा रही थी।पुलिस को 16 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की गाड़ियों के साथ गोमतीनगर इलाके में देखे गए हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना गोमतीनगर पुलिस टीम और क्राइम टीम लखनऊ ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने सहारा पुल के नीचे विपुल खंड क्षेत्र में घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज शुक्ला (23 वर्ष), अल्फास (22 वर्ष), अल्तमस (20 वर्ष) और आदित्य कश्यप (18 वर्ष) के रूप में हुई, जो सभी ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके कब्जे से दो चोरी की कारें बरामद हुईं—पहली मारुति इग्निस (UP35AP 9316, नीले रंग की), जो गोमतीनगर में दर्ज मुकदमे से संबंधित है, और दूसरी मारुति स्विफ्ट डिजायर (UP32KP4443, ग्रे रंग की), जिसकी जांच में पता चला कि वह थाना गाजीपुर, लखनऊ में पंजीकृत चोरी के मुकदमे (संख्या 302/2025 धारा 309(4) बीएनएस) से जुड़ी है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की है। थाना गाजीपुर पुलिस को भी संबंधित वाहन की बरामदगी की सूचना दे दी गई है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से लखनऊ के विभिन्न इलाकों में गाड़ियों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और संभव है कि कई अन्य मामलों का खुलासा भी हो।इस सफल अभियान में थाना गोमतीनगर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक हिमांशु द्विवेदी, कांस्टेबल राकेश सरोज और कांस्टेबल शमशाद अहमद शामिल रहे। वहीं क्राइम टीम लखनऊ की ओर से प्रभारी शिवानंद मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल इंद्रप्रताप सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, जीत सिंह, कांस्टेबल नाहर सिंह और देशराज मुखिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।लखनऊ पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि शहर में संगठित अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय और सजग है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.