diwali horizontal

खदीजा ट्रेड प्रदर्शनी और महफ़िल का इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में सफल एवम् भव्य आयोजन हुआ।

0 31

खदीजा ट्रेड प्रदर्शनी और महफ़िल का इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में सफल एवम् भव्य आयोजन हुआ।

KHADIJA TRADE FAIR:  : सानिये ज़हरा फाउंडेशन द्वारा आज हज़रत गंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में खदीजा ट्रेड प्रदर्शनी और महफ़िल का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए व्यापार के लिए मंच उपलब्ध कराया गया। आयोजक मंडल में से श्रीमती अस्मा ने बताया की आम तौर पर यह धारणा है की व्यापर के क्षेत्र में मुस्लिम महिलाएं पीछे हैं जबकि पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी जनाब खदीजा खुद अरब की बहुत बड़ी और सफल और ईमानदार व्यापारी महिला थी

 

उन्हीं की याद में यह आयोजन किया गया है। इस आयोजन को विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया गया जिसमे सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश का अधिकार है इस में विशेषरूप से सोलर लाइट , फ्लावर शॉप , खाने पीने के एक से बढ़ एक स्वादिष्ट वाले पकवान कपड़े आदि के स्टाल लगाए गए हैं

इस अवसर पर महिलाओं के लिए क्विज़ और महफ़िल का भी आयोजन किया गया। आज की इस सफलता को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किया जायेगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.