diwali horizontal

चोरी की बाइक समेत 4 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

0 145

सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा एवं एसपी सिटी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहें अभियान के तहत कोतवाली नगर प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज पंत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 04 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है, साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व 2 फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट, 4 अदद चाकू बरामद किये है, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोरों शिवम पुत्र अनूप, गौरव पुत्र राजकुमार, बंटी करनवाल पुत्र अतर सिंह व मोनू पुत्र रामबाबू को बेहट बस अड़ड़े के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है,

प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान आरोपियों को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है साथ ही दो नम्बर फ़र्ज़ी प्लेट व 4 अदद चाकू बरामद किये गये है, आरोपियों से गहनता से पूछताछ भी की गयी, पूछताछ मेें थाना क्षेत्र की ओर भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है, पुलिस के अनुसार इनका आपराधिक इतिहास भी है, चारों अपराधी शातिर किस्म के अपराधी है, पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद चारों अभियुकों को जेल भेज दिया है, उक्त कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक जयविंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अतुल कुमार व हैड कॉन्स्टेबल-शाहनवाज, राजबीर, सुनील, कांस्टेबल-सुमित, मोनू कुमार, अनुज शामिल रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.