
सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति वांछितो / पुरुस्कार की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनांक 17/18-08-2021 को तेजपाल सैनी निवासी ग्राम पिलखनी जयन्तीपुर थाना बिहारीगढ़ ने अपनी पुत्री कु० सोनिया बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ पर मुकदमा दर्ज कराया गया था दिनांक 22/08/2021 को थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम लडवा के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला था की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल हुये फोटो को देखकर तेजपाल सैनी व परिजनों ने अपनी पुत्री सोनिया के रूप में की थी तद-उपरान्त थाना पुलिस द्वारा वादी मुकदमा को साथ ले जाकर मिले शव के कपडे व फोटो आदि की शिनाख्त करायी गयी।
थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा सुन्दरपुर तिराहे पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर राम सिंह पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम गंगदासपुर जट थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, भगवान सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम अलीवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर व धर्मवीर पुत्र रतीराम निवासी चोन्दाहेड़ी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को उपरोक्त घटना में प्रयुक्त एक बाइक डिस्कवर UP11-AK-9588, एक तमंचा नाजायज 315 बोर, दो जिन्दा करातूस व दो चाकू के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई, अभियुक्तगण द्वारा उपरोक्त घटना का इकबाल किया गया हैं व उपरोक्त कु०सोनिया मृतक का अभियुक्तो की निशादेही पर मोबाईल फोन व कपडे बरामद किये गये हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसकोंफ्रेंस कर उक्त गुडवर्क का अनावरण करते हुये खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा भी की है, पुलिस ने हत्यारों को जेल भेज दिया है।