diwali horizontal

समर्पण निधि कार्यक्रम में 4 लाख 10 हजार रुपये संग्रह

0 218
उन्नाव:  क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर कला में रविवार को अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए ग्राम प्रधान दिनेश्वरी दीक्षित की अध्यक्षता में निर्माण समर्पण निधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में 4 लाख 10 हजार रुपये संग्रह हुआ जिसमें महाशिव रोड कैरियर से अमरेश दीक्षित व सुशील अवस्थी व सुशीला पाण्डेय प्रत्येक ने 51 हजार की सुधीर अवस्थी व शैलेन्द्र त्रिपाठी प्रत्येक ने 21 हजार इसी तरह मेवालाल व छोटेलाल सहित 10 लोगों ने 11 हजार की धनराशि समर्पित की । इस कार्यक्रम में आर एस एस के जिला प्रचारक आशीष, खण्ड संघ संचालक अशोक शुक्ला, खण्ड कार्यवाह कृष्ण कुमार, भगवती सिंह, संजय शुक्ला, शैलेन्द्र दीक्षित, नरेंद्र मास्टर, गंगा प्रसाद रावत, अमित पटेल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.