
लखनऊ में धू-धूकर जली 41 सीटर बस
लखनऊ: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बस में आग लग गई। बस धू-धूकर जलने लगी। लोगों ने बस मालिक को फोन कर बुलाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड मौके पर समय से पहुंचकर बुझानी शुरू की, लेकिन आग तब बुझी जब तक कि पूरी तरह से जल नहीं गई।संजय ने बताया कि बस 41 सीटों वाली थी और घटना के समय पूरी तरह खाली खड़ी थी। इसी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने से बस पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।