diwali horizontal

अमीनाबाद बाजार में गूंजा “मिशन शक्ति” का संदेश — लखनऊ पुलिस ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

0 77

अमीनाबाद बाजार में गूंजा “मिशन शक्ति” का संदेश — लखनऊ पुलिस ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत शनिवार को अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने बाजार में काम करने वाली और खरीदारी के लिए आई सैकड़ों महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक गौरव कुमारी ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक रजत सिंह, महिला आरक्षी अंबिका राजावत, एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक केशव मिश्रा और उनकी टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं के बीच “मिशन शक्ति” से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किए और उनसे सीधे संवाद स्थापित किया।कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें अमीनाबाद बाजार की दुकानदार, विक्रेता, कर्मचारी और खरीदारी के लिए आई आम महिलाएं शामिल थीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की स्थिति में 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) जैसे नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही यूपी-कोप ऐप और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से भी सुरक्षा और तकनीकी सहयोग पाने की जानकारी दी गई।एंटी रोमियो टीम ने मौके पर उपस्थित महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने और आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी गौरव कुमारी ने कहा कि “महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना ही इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है। समाज तभी सुरक्षित और सशक्त बनेगा जब महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर और जागरूक महसूस करें।”पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र के सभी 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिला पुलिस अधिकारी महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर रही हैं।अमीनाबाद बाजार में आयोजित यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्य — “सबका साथ, सबका प्रयास, मिशन शक्ति का यही विश्वास” — को वास्तविक धरातल पर साकार करता दिखाई दिया। इस पहल से महिलाओं में न केवल सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ा है बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की भावना को भी एक नई दिशा मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.