diwali horizontal

आम आदमी पार्टी ने CJI पर जूता फेंकने के प्रयास की निंदा की, बीजेपी सरकार की चुप्पी पर उठाए गंभीर सवाल

0 61

आम आदमी पार्टी ने CJI पर जूता फेंकने के प्रयास की निंदा की, बीजेपी सरकार की चुप्पी पर उठाए गंभीर सवाल

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने के शर्मनाक और निंदनीय प्रयास की कड़ी निंदा की है और इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की संदिग्ध चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इस घटना को केवल CJI पर हमला नहीं बल्कि देश के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला बताया।
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर एक दलित के बेटे का बैठना बीजेपी और उसके नफरती तंत्र को बर्दाश्त नहीं है। यही कारण है कि इस जघन्य कृत्य और उसके बाद सोशल मीडिया पर CJI के खिलाफ फैलाए जा रहे अपमानजनक संदेशों पर सरकार खामोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और BJP दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और मुसलमानों से नफरत करती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य न्यायाधीश की मां को RSS ने अपने कार्यक्रम में बुलाया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार किया, जिसके बाद साजिश के तहत यह हमला orchestrate किया गया।संजय सिंह ने इस घटना को लेकर अपनी मुख्य मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि जूता फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, CJI के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां करने वाले सभी व्यक्तियों और ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।उन्होंने अजीत भारती नामक व्यक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब ऐसे लोग खुलेआम कहते हैं “सरकार भी हमारी, सिस्टम भी हमारा”, तो यह स्पष्ट है कि इस नफरत की राजनीति को मोदी सरकार और बीजेपी का संरक्षण प्राप्त है।संजय सिंह ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करने की योजना का ऐलान किया और कहा कि 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों के माध्यम से बीजेपी की नफरत और भेदभाव की राजनीति का पर्दाफाश किया जाएगा और दलित-पिछड़े समाज के सम्मान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इस भेदभावपूर्ण एजेंडे को पहचानें, जिसे बीजेपी देश पर थोपना चाहती है।
AAP ने स्पष्ट किया कि देश की जनता कभी भी इस घिनौने और नफरत भरे सपने को साकार नहीं होने देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.