diwali horizontal

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं, कहा—आइए मिलकर जलाएँ ‘स्वच्छता, सद्भाव और समृद्धि’ के दीप

0 114

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं, कहा—आइए मिलकर जलाएँ ‘स्वच्छता, सद्भाव और समृद्धि’ के दीप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पावन पर्व पर देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दीप पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर हमें भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन और समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और मंगल लेकर आता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर ‘स्वच्छता’, ‘सद्भाव’ और ‘समृद्धि’ के दीप जलाएं और एक उज्ज्वल तथा समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.