diwali horizontal

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं, कहा—प्रकाश, सत्य और सद्भाव के दीप जलाएँ

0 119

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं, कहा—प्रकाश, सत्य और सद्भाव के दीप जलाएँ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पावन पर्वों पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दीप पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली लेकर आए।मौर्य ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें भगवान राम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना को और प्रबल बनाना चाहिए।उन्होंने अपील की कि दीपोत्सव के अवसर पर सभी लोग मिलकर स्वच्छता, सद्भाव और समृद्धि के दीप जलाएँ तथा एक उज्ज्वल और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.