diwali horizontal

आरपीआई (आठवले) ने प्रदेश में संगठन विस्तार को दी गति, नौ पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

0 46

आरपीआई (आठवले) ने प्रदेश में संगठन विस्तार को दी गति, नौ पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रदेश में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने नौ नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में संगठन को जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्रामसभा स्तर तक सशक्त बनाने की पहल जारी है।नवनियुक्त पदाधिकारियों में डॉ. मनोज कुमार यादव को अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष, विमल कुमार भारती को प्रदेश मंत्री, राम कुमार को इटावा जिलाध्यक्ष, सेवानिवृत्त अधिकारी सूर्यपाल सिंह को प्रदेश महामंत्री, मुश्ताक अहमद को वाराणसी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, सैफ अली ख़ान को लखनऊ छावनी परिषद अध्यक्ष, ओसामा कुरैशी को लखनऊ छावनी परिषद महामंत्री, मोहम्मद राशिद को लखनऊ छावनी परिषद सचिव तथा शाहनवाज को सहारनपुर के सरसांवा ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पवन भाई गुप्ता ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, समाज के वंचित वर्गों को जोड़ेंगे और आरपीआई के विचारों को हर वर्ग तक पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि आरपीआई का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक कोने में संगठन को स्थापित कर बाबा साहेब अंबेडकर और डॉ. लोहिया के सामाजिक न्याय एवं समानता के आदर्शों को साकार करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.