diwali horizontal

कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम देगा नई आवाज़, हर जिले से खोजी जाएंगी प्रतिभाएँ

0 56

कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम देगा नई आवाज़, हर जिले से खोजी जाएंगी प्रतिभाएँ

लखनऊ: राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रवक्ता, पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जैसे जिम्मेदार पदों पर नई और योग्य प्रतिभाओं को लाने के उद्देश्य से पूरे देश में ‘‘टैलेंट हंट’’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराने का उत्तरदायित्व सांसद सप्तागिरी उलाका और दिल्ली के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता को सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोग से यह अभियान पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसी सिलसिले में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि आज देश में सत्ताधारी दल भाजपा ने झूठ, अफवाह और फेक न्यूज़ का ऐसा जाल बिछा रखा है जिससे सच और तर्क की आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ‘‘टैलेंट हंट’’ अभियान के माध्यम से ऐसे युवाओं और वक्ताओं की पहचान करेगी जिनका कांग्रेस विचारधारा में गहरा विश्वास हो, जिन्हें समसामयिक मुद्दों और इतिहास की ठोस समझ हो और जिनकी वाणी में प्रभाव व ओज हो।गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह अभियान पाँच चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में अभियान संचालन समिति का गठन किया जाएगा और पंजीकरण व प्रचार-प्रसार कार्य प्रारंभ होंगे। दूसरे चरण में ऑनलाइन स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके तहत जोनवार प्रतिभागियों की शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण में चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश के छह जोनों में बुलाकर जोन वाइस साक्षात्कार संपन्न कराए जाएंगे।चौथे चरण में राजधानी लखनऊ में राज्यस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित प्रतिभागियों का मूल्यांकन एआईसीसी के जोनल या नोडल कोऑर्डिनेटर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता या उनके प्रतिनिधि, एआईसीसी मीडिया पर्यवेक्षक तथा एक मीडिया विशेषज्ञ की निर्णायक मंडली द्वारा किया जाएगा। अंतिम चरण में परिणामों की घोषणा की जाएगी और चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि इस वृहद अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश प्रवक्ता, जिला प्रवक्ता, पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह ‘‘टैलेंट हंट’’ न केवल संगठन में नई ऊर्जा और वैचारिक शक्ति का संचार करेगा बल्कि भाजपा के झूठे प्रचार और प्रोपेगेंडा के विरुद्ध कांग्रेस की सशक्त आवाज़ को देश के हर कोने तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.