diwali horizontal

अधिकारियों की टीम को जलती मिली थी दवाइयां

0 69

उन्नाव: जनपद के सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कूडे की ढेर में लगभग 10 गत्ता जली अधजली दवाए पड़ी देखी गई।जिनका किसी नें वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिसमें कुछ दवाइयों की एक्सपायरी 2026 भी थी । वीडियो वायरल होने की जानकारी पर देर शाम पहुंची जिला स्तरीय टीम ने जांच हेतु ढेर में पड़ी दवाईयां अपने साथ ले गए आपको बतादें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित संबंधित क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां पर प्रतिदिन मरीज देखे जाने के आंकड़े देखे जा सकते हैं।जबकि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही करीब दो से तीन सौ मरीजो की ओ पी डी होती है।जिसके अनुसार जनपदीय डिपो से दवाए उपलब्ध कराई जाती हैं

जबकि शनिवार को सफीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक ओर से उठता धुंआ देख परिसर में मौजूद लोग अनहोनी समझ मौके पर पहुचें तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।जहां पर भारी मात्र में सिरप,इंजेक्शन व दवाओं की स्ट्रिप जल रही थीं मौजूद लोगों नें जब अधजली दवाए हाथ मे लेकर देखी गई तो विटामिन डी की दवा का जुलाई 2026, महिलाओं के प्रयोग में आने वाली टेबलेट व परिवार नियोजन में प्रयोग होने वाले पैकेट्स मौजूद थे।

बच्चों के बुखार में व सामान्य लीवर के प्रयोग में आने वाले सिरप,अल्प्राजोलम भी शामिल हैं।दवाओं के जलते ढेर से अनुमान लगाया कि विभिन्न अभियानों में प्रयोग की जाने वाली वो भी दवाए शामिल है जिन्हें अभियान में प्रयोग किया जाना था।जिसका लोगों नें वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया देर शाम पहुची जिलास्तरीय टीम ने ढेर में पड़ी दवाओं से कुछ एक पालीथीन बैग में भरकर अपने साथ ले गए।अब देखने वाली बात होगी कि मरीजों में बांटने वाली सरकारी दवाओं को मरीजों में न बांटकर जलानें वालों पर क्या कार्रवाई होगी, या वो एक बार फिर सत्ता का संरक्षण प्राप्त कर अपने आपको बेदाग साबित करने में कामयाब होकर विभागीय बड़ी कार्रवाई होने से बचकर निकल आयेंगे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.