diwali horizontal

राहुल गांधी के आरोपों पर ब्राज़ीलियन मॉडल ने दिया बयान!

0 47

राहुल गांधी के आरोपों पर ब्राज़ीलियन मॉडल ने दिया बयान!

इंडिया Live: हरियाणा चुनाव के बीच एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 25 लाख फर्जी वोटर्स के दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक विदेशी मॉडल की तस्वीर वायरल हो गई — दावा किया गया कि वही “फर्जी वोटर” है। अब उस तस्वीर में दिख रही ब्राज़ीलियन मॉडल लरिसा ने खुद सामने आकर इस पूरे विवाद पर सफाई दी है।

लरिसा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, नमस्ते इंडिया  मेरा भारत की राजनीति या किसी भी चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। किसी ने मेरी स्टॉक फोटो का गलत इस्तेमाल किया है।” उन्होंने बताया कि वह एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और उनकी तस्वीरें पब्लिक फोटो वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं, जिन्हें किसी ने बिना अनुमति के चुनावी पोस्ट में इस्तेमाल कर लिया।

राहुल गांधी के “हरियाणा में फर्जी वोटर” वाले बयान के बाद लरिसा की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई थी, जिससे कई लोगों को लगा कि यह किसी असली मतदाता की तस्वीर है। लेकिन लरिसा के स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया कि यह सिर्फ एक स्टॉक इमेज थी जिसे फर्जी संदर्भ में इस्तेमाल किया गया।

लरिसा ने भारतीय मीडिया से अपील की कि वे “गलत जानकारी न फैलाएं” और तथ्यों की जांच करें। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा — “अब मैं रहस्यमयी मॉडल नहीं रही, आप सबको मेरा नाम पता चल गया है!”

इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — चुनावी माहौल में फेक इमेजेस और स्टॉक फोटो के गलत इस्तेमाल से जनता को भ्रमित करने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.