diwali horizontal

दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था: 300 उड़ानों की आवाजाही में भारी देरी!

0 36

दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था: 300 उड़ानों की आवाजाही में भारी देरी!

इंडिया Live: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स यानी ATC को फ्लाइट्स का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ATC के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आई है। यह प्लेन के शेड्यूल यानी टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। ATC अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के मुताबिक मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने का असर बाकी एयरपोर्ट्स पर भी दिखा। दिल्ली से वहां आने-जाने वाली फ्लाइट भी लेट हुईं। हालात कब तक सामान्य होंगे, अभी इस बारे में दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.