diwali horizontal

नई दिल्ली में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, साझा करेंगे प्रदेश की शहरी विकास उपलब्धियाँ

0 54

नई दिल्ली में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, साझा करेंगे प्रदेश की शहरी विकास उपलब्धियाँ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा 8 और 9 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। यह राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से राज्य सरकारों के शहरी विकास विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि एवं शहरी नियोजन विशेषज्ञ शामिल होंगे।कॉन्क्लेव में शहरी विकास, स्वच्छता, स्मार्ट सिटी मिशन, आवास योजनाएं, जल निकासी व्यवस्था, नगर नियोजन, हरित नगरीकरण और सस्टेनेबल अर्बन ग्रोथ जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के शहरी परिदृश्य में नवाचारों को बढ़ावा देना और नीति निर्माण को अधिक प्रभावी बनाना है।मंत्री ए.के. शर्मा 8 नवम्बर को नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न सत्रों में उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मॉडल, राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और शहरी विकास की नीति निर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है और उत्तर प्रदेश इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यूपी में स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, नगरीय स्वच्छता मिशन और डिजिटाइज्ड शहरी सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।मंत्री ए.के. शर्मा 9 नवम्बर की रात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.