diwali horizontal

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं सभी प्रकार के उर्वरक: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

0 53

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं सभी प्रकार के उर्वरक: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ: प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित नवीन भवन में उर्वरक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान समय में 12.68 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.87 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.11 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 2.74 लाख मीट्रिक टन एसएसपी और 0.85 लाख मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक कृषकों के क्रय हेतु मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर भारत सरकार के संपर्क में रहकर उर्वरकों की आपूर्ति को सुचारू बनाए हुए है और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।बैठक में यह जानकारी दी गई कि 01 नवम्बर से 10 नवम्बर 2025 के बीच प्रदेश में 1.82 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.93 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 1.19 लाख मीट्रिक टन एनपीके की बिक्री दर्ज की गई है। वहीं सहकारी समितियों के माध्यम से 49,513 मीट्रिक टन यूरिया, 94,423 मीट्रिक टन डीएपी और 38,317 मीट्रिक टन एनपीके किसानों द्वारा खरीदे गए हैं।रबी 2025-26 अभियान के अंतर्गत अब तक 99.88 लाख किसानों ने पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर 4.17 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.63 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 3.26 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 1.26 लाख मीट्रिक टन एसएसपी और 0.65 लाख मीट्रिक टन एमओपी का क्रय किया है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 18,370 मीट्रिक टन यूरिया, 20,406 मीट्रिक टन डीएपी और 15,240 मीट्रिक टन एनपीके की खपत किसानों द्वारा की जा रही है।कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के किसानों की मांग के अनुरूप प्रतिदिन 8 से 10 रैक फास्फेटिक उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आगामी फसलों के लिए अत्यधिक भंडारण न करें, ताकि सभी कृषकों को आवश्यकतानुसार उर्वरक समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी जिले में कमी की स्थिति नहीं आने दी जाएगी।बैठक में कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.