diwali horizontal

मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मोस्ट वांटेड अनमोल बिश्नोई पर कसा शिकंजा, अमेरिका से लाया जायेगा भारत!

0 50

मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मोस्ट वांटेड अनमोल बिश्नोई पर कसा शिकंजा, अमेरिका से लाया जायेगा भारत!

इंडिया Live:लॉरेंस बिश्नोई के भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अमेरिका ने अनमोल को अपने यहां से निर्वासित कर दिया है. इसकी जानकारी बाबा सिद्दीकी के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने मीडिया को दी है. अनमोल बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आरोपी है.

अनमोल पर बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोप है. अनमोल ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी धमकी दी थी. अब जांच एजेंसियों ने अनमोल बिश्नोई पर शिकंजा कस दिया है. उसका भाई लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.