diwali horizontal

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम, 500 से अधिक छात्र 12 घंटे तक फंसे!

0 51

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम, 500 से अधिक छात्र 12 घंटे तक फंसे!

इंडिया Live: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम लगने से 500 से ज्यादा छात्र 12 घंटे तक फंसे रहे। वसई के पास कई किलोमीटर तक लगे इस जाम में स्कूल पिकनिक से लौट रहे बच्चे भूख-प्यास से परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी और बिस्किट बांटे। जाम का कारण ठाणे के घोडबंदर हाईवे पर मरम्मत कार्य बताया गया, जिससे वाहनों को डायवर्ट किया गया।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम से शुरू हुआ एक भीषण ट्रैफिक जाम ने 500 से अधिक छात्रों और यात्रियों को करीब 12 घंटे तक फंसा दिया। वसई के पास कई किलोमीटर तक फैले इस जाम ने स्कूल पिकनिक से लौट रहे बच्चों को भूख, प्यास और थकान के बीच छटपटाने पर मजबूर कर दिया।

12 बसों में सवार कक्षा 5 से 10 तक के स्कूली बच्चे और ठाणे व मुंबई के कुछ कॉलेज छात्र मंगलवार शाम 5:30 बजे से बुधवार सुबह तक जाम में फंसे रहे। ये बच्चे विरार के पास एक स्कूल पिकनिक से लौट रहे थे, लेकिन घंटों तक बिना खाने-पानी के बसों में ही फंसे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.