diwali horizontal

सपा की SIR समीक्षा बैठक में सरकार पर मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

0 61

बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर सपा कार्यालय में SIR अभियान की समीक्षा, सरकार पर मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई।

माता प्रसाद पाण्डेय का आरोप — “SIR में गहरी साजिश, मतदाता सूची से नाम उड़ाने का प्रयास”

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने SIR प्रक्रिया को “सूबे और केंद्र सरकार की सोची-समझी चाल” करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि—

  • बिना मैपिंग, प्रशिक्षण और अग्रिम सूचना के अभियान शुरू किया गया।

  • अव्यवस्था के चलते कई BLO की अकारण मौतें हो चुकी हैं।

  • BLO मतदाताओं को जानबूझकर तीसरी कैटेगरी में फीड कर रहे हैं, जिससे उनका नाम मतदाता सूची से स्वतः हट जाएगा।

पाण्डेय ने चेतावनी दी कि 2003 की सूची में नाम होने के बावजूद तीसरी कैटेगरी में डाले गए मतदाताओं को 11 दिसंबर के बाद नोटिस जाएगा, और प्रमाण न देने पर उनका नाम काट दिया जाएगा। उन्होंने इसे “भाजपा की मतदाता सूची उड़ाने की बड़ी साजिश” बताया।

कृष्ण भान सिंह सैंथवार का दावा — “यूपी में साइकिल दौड़ेगी, PDA भाजपा को रोक देगा”

सपा के राष्ट्रीय सदस्य एवं SIR समीक्षा प्रभारी कृष्ण भान सिंह सैंथवार ने कार्यकर्ताओं को उत्साह से संबोधित करते हुए कहा कि SIR “केंद्र, प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग द्वारा थोपा गया अभियान” है, जिसका समाजवादी कार्यकर्ता मजबूती से मुकाबला करेंगे।

उन्होंने कहा—
“भाजपा समझ ले, यह यूपी है, बिहार नहीं। यहाँ PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) उनकी हर चाल को नाकाम करेगा।”
सैंथवार ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और “साइकिल फिर दौड़ेगी।”

बैठक में अनेक नेता हुए शामिल

बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने की।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.