
पापा मेरा ब्वॉयफ्रेंड है! पिता का रिएक्शन दिल जीत लेगा
A STORY FROM INSTAGRAM:आमतौर पर पिता और बेटी के बीच इतनी खुलकर और सहज बातचीत कम ही देखने को मिलती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ने बताया कि जब उसने अपने पिता को अपने 11 साल पुराने रिश्ते के बारे में बताया, तो वह काफी घबराई हुई थी। उसे डर था कि पिता नाराज़ होंगे या डांटेंगे,
लेकिन पिता की प्रतिक्रिया बिल्कुल उलट और बेहद समझदारी भरी रही।
लड़की ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद शेयर किया है। उसने बताया कि जब उसने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में पिता से खुलकर बात की, तो पिता ने उसकी भावनाओं को ध्यान से सुना, उसे जज नहीं किया और पूरे प्यार व सम्मान के साथ जवाब दिया। पिता ने बेटी को समझाया कि भरोसा, ईमानदारी और सम्मान किसी

भी रिश्ते की सबसे बड़ी नींव होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी की खुशी उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है।
पिता का यही शांत, समझदार और भावनात्मक रवैया सोशल मीडिया यूज़र्स को खूब पसंद आ रहा है। लोग पिता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कह रहे हैं कि हर बेटी को ऐसा पिता मिलना चाहिए, जो उसकी बात को सुने और समझे। यह वीडियो सिर्फ एक पिता-बेटी की बातचीत नहीं, बल्कि रिश्तों में भरोसे और खुलेपन की एक खूबसूरत मिसाल बन गया है, जो समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है।