diwali horizontal

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल

0 17

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल

 

HIGHLIGHTS

CM पुष्कर सिंह धामी ने स्काउट्स एवं गाइड्स को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखंड, 7 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.