
हिजाब केस के बीच जावेद अख्तर की बड़ी बात!
इंडिया Live: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के बीच अचानक गीतकार जावेद अख्तर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे हिंदुओं और हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। उनके इस बयान को लोग अब सोशल मीडिया में जम कर शेयर कर रहे हैं।
गीतकार जावेद अख्तर की ऐसी सोच और उनके ऐसे बयान की लोग सोशल मीडिया में जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका ये बयान ऐसे समय पर वायरल हो रहा है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला के हिजाब को खींचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होती देखी गई।

जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटते हुए एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींचते दिखाई दिए। वीडियो में नीतीश के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई और लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।