diwali horizontal

भाषा विवि में हुआ एआई फॉर एवरीवन” पाठ्यक्रम के समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

0 47

लखनऊ ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित एक माह की अवधि का “एआई फॉर एवरीवन” पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड के कक्ष संख्या 443 में किया गया

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा जी उपस्थित रहे। प्रोफेसर अजय तनेजा जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान समय की एक अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है और ऐसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पाठ्यक्रम का आयोजन भविष्य में प्रति वर्ष तीन बार किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो सकें

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूलभूत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
विद्यार्थियों के मूल्यांकन हेतु 20/04/2026 को एक घंटे की अवधि की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस पाठ्यक्रम में कुल 1,223 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 720 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए

यह पाठ्यक्रम संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी तथा संगणक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया समारोह में प्रतिभागियों, प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.