diwali horizontal

बेकाबू कार ने महिला को रौंदा, मौत:पोता गंभीर घायल, पुलिस कर रही ड्राइवर की तलाश!

0 27

बेकाबू कार ने महिला को रौंदा, मौत:पोता गंभीर घायल, पुलिस कर रही ड्राइवर की तलाश!

लखनऊ Live: बीकेटी इलाके में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

हरदोहरपुर गांव निवासी शिवशंकर यादव ने बताया कि उनकी मां रामा देवी (65) गुरुवार सुबह करीब 7 बजे चंद्रिका देवी रोड पर अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बीकेटी से कठवारा की ओर जा रही इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरीं। पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला का पोता अमित यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी

टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.