diwali horizontal

लखनऊ में छिपकर रह रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0 110

लखनऊ में छिपकर रह रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 

LUCKNOW LIVE: एसटीएफ ने लखनऊ के आशियाना इलाके से 50 हजार के इनामी बदमाश आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया है। चंदौली के सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित यह अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था।

50 हजार का इनामी बदमाश आशुतोष सिंह गिरफ्तार। एसटीएफ ने लखनऊ के आशियाना इलाके से पकड़ा। चंदौली के सैयदराजा थाने में था वांछित। चंदौली जिले से 50 हजार रुपये का इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आशुतोष सिंह को एसटीएफ ने गुरुवार को आशियाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चंदौली के सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आशुतोष सिंह चंदौली के सैयदराजा के फेसुड़ा गांव का रहने वाला है। उसे गुरुवार को आशियाना स्थित मां गायत्री स्वीट्स एंड नमकीन के पास, नाबार्ड बैंक और पावर हाउस रोड के पास से गिरफ्तार किया है।बताया कि पिछले कई दिनों से फरार और इनामी अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि चंदौली के सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमे का वांछित अभियुक्त लखनऊ में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.