diwali horizontal

लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा 31 साल का रिकॉर्ड, पारा 43.2°C पहुंचा।

0 22

लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा 31 साल का रिकॉर्ड, पारा 43.2°C पहुंचा।

EXTREMEELY HEATWAVE ALET:   लखनऊ में आज, मंगलवार सुबह से ही धूप निकली है। दिन में तेज हवा के झोंके चलेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा के झोंके चलते रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक मई के महीने में 31 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। ऐसे में अभी तक 31 मई 1995 में दर्ज मई के ऑल टाइम हाई टेंपरेचर 46.5 डिग्री भी पार हो सकता है। इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा।

लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रहा। सोमवार का तापमान सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का दौर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज वार्निंग जारी की है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर ईरान और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। यह समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय देखा जा रहा है।

चल रही पछुवा हवा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर पहुंच गया है। इसका विस्तार समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर तक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज सतही पछुवा हवाएं चलने की संभावना है

Leave A Reply

Your email address will not be published.