diwali horizontal

‘ढाई करोड़ की कार में आए, गमले चुरा ले गए’: CCTV देखकर बोले योगी

0 31

‘ढाई करोड़ की कार में आए, गमले चुरा ले गए’: CCTV देखकर बोले योगी

LUCKNOW LIVE:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान शहर से गमले चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ढाई करोड़ रुपये की लग्जरी कारों में आए और सड़क किनारे रखे गमले उठाकर ले गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने खुद इस घटना का CCTV फुटेज देखा। योगी ने कहा, “मन हुआ कि इनकी फोटो चौराहे पर लगवा दूं, ताकि लोगों को पता चले कि कैसी मानसिकता के लोग हैं।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते। उन्होंने नागरिकों से शहर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.