diwali horizontal

लखनऊ LIVE  | 9 जून 2026

0 63

लखनऊ LIVE  | 9 जून 2026

 

  1. सीएम योगी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई
    प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ विशेष अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  2. गर्मी और हीटवेव का असर जारी
    राजधानी में भीषण गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
  3. . यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका
    जून महीने के बिजली बिल में 10% फ्यूल सरचार्ज (FPPAS) जोड़ा गया है। इससे लाखों उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
  4. . लखनऊ में सेना की तैयारियों की समीक्षा
    थलसेना प्रमुख ने सेंट्रल कमांड मुख्यालय का दौरा कर ऑपरेशनल तैयारियों और आधुनिकीकरण कार्यों की समीक्षा की।
  5. . SGPGI भर्ती परीक्षा का अपडेट
    SGPGIMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  6. . मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
    लखनऊ पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  7. . एयरपोर्ट पर 13 करोड़ की ड्रग्स बरामद
    चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने 13 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है।
  8.  लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
    विश्वविद्यालय ने 1434 सीटों पर पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
  9.  भारत-अफगानिस्तान ODI मैच की मेजबानी करेगा लखनऊ
    17 जून को इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा।
  10. . लखनऊ के क्रिकेटर जीशान अंसारी को इंडिया-A टीम में मौका
    श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में चयन होने पर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.