diwali horizontal

अमेरिका ने होर्मुज के पास 3 भारतीय नाविकों को मार द‍िया: भारत ने जताई कड़ी आपत्ति।

0 103

अमेरिका ने होर्मुज के पास 3 भारतीय नाविकों को मार द‍िया: भारत ने जताई कड़ी आपत्ति।

INDIA LIVE: अमेरिका ने ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद उसके जहाज IRIS डेना को डूबो दिया था। इस पर सवाल उठे थे क्योंकि यह हमला भारतीय जलक्षेत्र के पास हुआ और जहाज भारत से लौट रहा था।

 

इस हफ्ते चीजें इससे कहीं ज्यादा आगे बढ़ गई हैं। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास सीधेतौर पर भारतीयों को निशाना बनाया है। ओमान के तट के पास तीन दिनों के अंदर दो ऐसे जहाजों पर अमेरिकियों ने हमला किया है, जिसका चालक दल में भारतीय था। इसने भारत-अमेरिका के संबंधों और क्वाड सहयोग पर सवाल खड़े किए हैं।

 

अमेरिकी नेवी ने बुधवार को 24 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रहे ऑइल टैंकर सेटेबेलो पर भीषण हमला किया। इसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई है। मरने वालों में 23 साल के नाविक आदित्य शर्मा भी हैं।

हमले के बाद भारत में अमेरिका की हरकतों पर गुस्सा है। फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के जनरल सेक्रेटरी मनोज यादव ने अमेरिका के उन दावों को भी खारिज किया है कि मैरिवेक्स और सेटेबेलो क्रू ने निर्देशों का पालन नहीं किया। क्रू को कोई रेडियो चेतावनी नहीं मिली थी। जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने घटना पर दुख जताते हुए नाविकों की सुरक्षा पुख्ता करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.