
हुसैनी ब्लड डोनर क्लब की ओर से 25 जून 2026 / 9 मोहर्रम को रक्तदान शिविर का आयोजन।
HUSAINI BLOOD DONOR CLUB: हुसैनी ब्लड डोनर क्लब की तरफ से 25 जून 2026 को गुफरान माब में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

क्लब के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस सबाब के काम में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है और समाज में मानवता व सेवा का संदेश मजबूत होता है।

कार्यक्रम: रक्तदान शिविर
आयोजक: हुसैनी ब्लड डोनर क्लब
तारीख: 25 जून 2026/ 9 मोहर्रम 1448
टाइम: 10 AM: 2 PM
स्थान: गुफरान माब, लखनऊ
हुसैनी ब्लड डोनर कैंप में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है
अपील:
“एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों के लिए उम्मीद बन

सकता है। आइए, रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।”