diwali horizontal

लखनऊ में देर रात दुकानों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

0 28

लखनऊ में देर रात दुकानों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

MASSIVE FIRE IN LUCKNOW:लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के मुक्तकीपुर स्थित आईआईएम रोड पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे सड़क किनारे बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब आठ फायर टेंडरों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग में न्यू भारत दूध डेयरी, फर्नीचर की दुकान, चाय की दुकान, नदीम जनरल स्टोर, वेल्डिंग की दुकान, किराना स्टोर, एसी रिपेयरिंग की दुकान सहित अन्य दुकानें जलकर खाक हो गईं।

फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र बख्शी का तालाब को मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बीकेटी के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। वहां पहुंचने पर आग विकराल रूप ले चुकी थी और तेजी से फैल रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदिरानगर से एक, चौक से दो, हजरतगंज से वाटर बाउजर और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल समेत अतिरिक्त दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी कर लगातार पानी की बौछार की, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.