diwali horizontal

नकली दवाओं का जाल: लखनऊ में मरीजों की सेहत से खिलवाड़

0 33

नकली दवाओं का जाल: लखनऊ में मरीजों की सेहत से खिलवाड़

लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध दवा नेटवर्क की जांच में बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की जांच में सामने आया है कि राजस्थान से दवाएं बनाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिना बिल के सप्लाई की जा रही थीं।

अब तक करीब 24 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। इनमें ब्लड प्रेशर, एंटीबायोटिक, दर्द, एसिडिटी और एंटी-एंग्जायटी जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। विभाग ने आठ आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की है।

24 लाख रुपए की संदिग्ध दवाएं जब्त, 31 नमूने लैब भेजे

FSDA की कार्रवाई में अमीनाबाद स्थित गोदाम से करीब 21 लाख रुपए और बक्शी का तालाब से करीब 3 लाख रुपए की संदिग्ध दवाएं सील की गई हैं। दोनों कार्रवाई में कुल 31 दवा नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि दवाएं नकली हैं या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.