
लखनऊ में सुबह बारिश, फिर खिली तेज धूप
WEATHER ALERT: राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, कुछ ही देर बाद बादल छंटे और तेज धूप निकलने से नमी बढ़ गई, जिससे दोपहर तक उमस ने फिर लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून सक्रिय है और आने वाले घंटों में लखनऊ समेत कई जिलों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।