diwali horizontal

अमीनाबाद से चल रहा था नकली दवाओं का प्रदेशव्यापी नेटवर्क।

0 44

अमीनाबाद से चल रहा था नकली दवाओं का प्रदेशव्यापी नेटवर्क।

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट से प्रदेशभर में नकली और संभावित जानलेवा दवाओं की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने 24 से 29 जुलाई के बीच लखनऊ और रायबरेली में छापेमारी कर नकली दवाओं के संगठित सिंडिकेट का खुलासा किया।

मामले में अमीनाबाद थाने में पांच फर्मों और उनके संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।

जांच में सामने आया कि अमीनाबाद स्थित मिश्रा एसोसिएट्स और रायबरेली के बछरावां स्थित मिश्रा मेडिकल एजेंसी के माध्यम से Augmentin Duo-625 की 3200 स्ट्रिप्स का फर्जी बिलिंग के जरिए खरीद-बिक्री की गई। जांच में पाया गया कि जिस दवा की वास्तविक लैंडिंग कॉस्ट करीब ₹116.70 प्रति यूनिट थी, उसे ₹56.60 प्रति यूनिट के फर्जी बिलों पर खरीदा और बेचा गया।

ग्लैक्सो ने इंकार किया 

एफएसडीए के मुताबिक, दवा निर्माता कंपनी Glaxo से सत्यापन कराने पर पता चला कि संबंधित बैच उनकी अधिकृत सप्लाई चेन से जारी ही नहीं किया गया था। वहीं, जिस फर्म के नाम से बिल बनाए गए, उसने भी ऐसे किसी लेन-देन से इनकार कर दिया। इससे फर्जी बिलिंग और नकली दवा कारोबार की पुष्टि हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.