diwali horizontal

बृजभूषण का लखनऊ में क्रेन से माला पहनाकर स्वागत

0 30

बृजभूषण का लखनऊ में क्रेन से माला पहनाकर स्वागत

LUCKNOW LIVE: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अच्छे आदमी हैं। उनका कोई दोष नहीं था। सिस्टम का दोष था। यह बातें उन्होंने बुधवार को लखनऊ में कहीं। महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह पहली बार लखनऊ पहुंचे।

100 गाड़ियों के काफिले के साथ शहर में निकले। शहर में करीब 20 जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। क्रेन से माला पहनाई गई। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ हमारा घर है। हालांकि, उनके काफिले की वजह से शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया।

बृजभूषण शरण सिंह को 3 अगस्त को कोर्ट ने बरी किया था। अदालत ने पूर्व WFI सहायक सचिव विनोद तोमर को भी मामले में बरी किया था। कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह लगातार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं। उनके लखनऊ आगमन को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। हालांकि, मामले में शिकायतकर्ता पहलवानों ने अदालत के फैसले को चुनौती देने की बात कही है।

बृजभूषण शरण सिंह पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल: अवध बिहार (भागीरथी) में विनय शाही और शुभम सिंह की अगुवाई में बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया। यहां दो बुलडोजर से उन पर फूल बरसाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.