diwali horizontal

लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश हुई। 

0 34

लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश हुई। 

WEATHER ALERT: लखनऊ में लगातार पांचवें दिन बुधवार देर रात तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह से मौसम साफ है।

तेज धूप निकली हुई है। दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच उमसभरी गर्मी भी पड़ेगी। बुधवार को 15.5 मिमी बारिश हुई, जबकि कोटा 9.6 मिमी का था।

पूरे मानसून सीजन में 391.3 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी तक का कोटा 456.5 मिमी है। यानी लखनऊ में इस साल अब तक 14 फीसदी कम बारिश हुई है। गुरवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 70 फीसदी रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.