diwali horizontal

लखनऊ में झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव

0 39

लखनऊ में झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव

WEATHER ALERT: लखनऊ में सुबह से मौसम बदला हुआ है। काले बादलों के बीच मूसलाधार बारिश हुई। बिजली कड़की और तेज बारिश के चलते कई इलाकों में अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हजरतगंज, गोमतीनगर, विभूतिखंड, इंदिरानगर और कैंट समेत कई इलाकों में बारिश हुई। अब बारिश थमने के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है।

गोमतीनगर में सड़क पर पानी जमा है, वहीं नाले का पानी भरने से छात्र इसी पानी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

मानसून के दौरान 1 जून से लेकर 6 सितंबर तक कुल 609.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 556.6 मिलीमीटर रहा है। यह सामान्य से 10 फीसदी अधिक रहा।

रविवार को दिन में 5.8 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 73 फीसदी रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.